हल्द्वानी, मार्च 21 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना की। रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड सरकार पर गर्व और विश्वास व्यक्त किया और राज्य के विकास का श्रेय धामी को दिया। उन्होंने धामी को 'धुरंधर धामी' बताया। उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक जनसभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि पुष्कर धामी के चार साल के कार्यकाल के समापन के उपलक्ष्य में यह सभा आयोजित की गई है। चुनाव के दौरान मैंने उनसे कहा था कि उनके नेतृत्व में भाजपा की जीत होगी और भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। रक्षा मंत्री ने बताया कि मैंने एक सभा में कहा था कि हमारे धामी साधारण नहीं हैं, वे धाकड़ धामी हैं। लेकिन, अब उन्हें 'धुरंधर धामी' कहा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्रयोग नहीं करेगी BJP, धामी...