वे कट्टा और बम बनाते थे, हम ब्रह्मोस बना रहे; योगी बोले- बाप-बाप चिल्ला उठता है पाकिस्तान
लखनऊ।, नवम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार और समजवादी पार्टी की पूर्व की सरकार में एक अंतर बताया है। उनका कहना है कि आज उसी प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइलें बन रही हैं, जहां पहले कभी कट्टा और बम बनाए जाते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला राज्य बताया। उन्होंने दावा किया कि आज के समय में जमकर निवेश हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि निवेशकों के लिए आज उत्तर प्रदेश सबसे अनुकूल राज्य बनकर उभरा है। सीएनएन न्यूज-18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। यही कारण है कि आज यह प्रदेश देश के सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था बनकर आगे बढ़ी है। आज निवेश के लिए खुला दरवाजा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा को लोगों ने बदलते हुए देखा है।'' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.