नई दिल्ली, मार्च 25 -- वेस्पा (Vespa) ने 2026 के लिए अपनी प्राइमावेरा (Primavera) और स्प्रिंट एस (Sprint S) रेंज को विदेशों में अपडेट किया है, जिससे इसके स्कूटरों में सुरक्षा, सुविधा और कॉस्मेटिक अपग्रेड का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। विदेशों में पेश किए गए इन मॉडलों को पियाजियो (Piaggio) भारत में लाएगा या नहीं, यह देखना अभी बाकी है। बता दें कि वेस्पा, पियाजियो द्वारा मैन्युफैक्चरर स्कूटर और मोपेड का इतालवी लग्जरी ब्रांड है। इस नाम का मतलब इतालवी में ततैया है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस में काफी सुधार कियाइन स्कूटर में सबसे बड़ा बदलाव पिछले हिस्से में देखने को मिलता है। 125cc और 150cc वैरिएंट में पारंपरिक ड्रम ब्रेक की जगह अब डुअल-पिस्टन कैलिपर के साथ 220mm की पिछली डिस्क दी गई है। मौजूदा फ्रंट डिस्क और ABS के साथ मिलकर, कंपनी का दावा है कि ब्...