मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की शीघ्र स्थापना की मांग को लेकर ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से मुख्य मार्ग से जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। बुधवार को ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने चैंबर्स पर एकत्र होकर पुराना एसडीएम कोर्ट से कमालपुरी रोड, शगुन रेस्टोरेंट चौराहा, बुध बाजार कोतवाली चौराहा और पालिका मार्केट से होकर तहसील सभागार तक जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और तहसील परिसर में डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.