मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसके साथ एसडीएम कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया, बाद में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी को सौंपा, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय सिंह ,सचिव सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्र हुए, जहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, सभी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी चाहिए ताकि लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस बीच अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.