बुलंदशहर, फरवरी 27 -- संगठन विस्तार और संगठन की रीति-नीति से लेकर संगठन को सशक्त बनाने के गुर बुलंदशहर में शुक्रवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यशाला में सिखाए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से लेकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें संगठन की बारीकी सिखाई गईं। शुक्रवार को नगर के मेरठ रोड स्थित शांति दीप गार्डन में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" के अंतर्गत क्षेत्रीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अभियान संयोजक हरिओम शर्मा ने किया। कार्यशाला दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कर्तव्यनिष्ठ, सक्षम, संस्कारी कार्यकर्ताओं का निर्माण करें : पंकज चौध...