धनबाद, जुलाई 24 -- भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस गुरुवार को कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के दो नंबर खदान के समीप धूमधाम के साथ मनाया गया। समर्थकों ने यूनियन के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 23 जुलाई 1955 को भामसं की स्थापना दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। यूनियन के प्रतिनिधियों ने मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष करना शुरू किया। मौके पर भौमिक महतो, अमरेश चौधरी, मंतोष तिवारी, शिव शंकर गुप्ता, प्रेमानंद राम, रामजीत महतो, दीपक मिश्रा, रामदेव प्रसाद, संतोष सिंह, राजू कुमार, सुरेश चौहान, केडी प्रसाद यादव, हीरा लाल महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भामसंघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस मना यह भी पढ़ें- बीएमएस का 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, ठेका मजदूरों के अधिकारों की उठाई आवाज यह भी पढ़ें- बीएमएस के 72वें...