वेस्ट मोदीडीह में आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास
धनबाद, जून 25 -- वेस्ट मोदीडीह फुटबॉल मैदान के समीप डीएमएफटी मद से बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। शिलान्यास होने पर स्थानीय के बीच चर्चा होने लगा कि किस आधार पर डेंजर जोन में निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोग दबी जुबान से इसका विरोध भी करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, वह असुरक्षित स्थान है। मौके पर पार्षद छोटू सिंह, सेविका बेबी देवी, राजु मल्लाह, मैंना देवी, पप्पू सिंह, मनोज निषाद, सत्येंद्र सिंह, शंभू दुबे आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.