धनबाद, मार्च 1 -- बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी स्थित आउटसोर्सिंग पैच में शनिवार दोपहर अचानक काला धुआं और गैस निकलने से हड़कंप मच गया। इससे पांडेडीह छह नंबर बस्ती, बिहार धौड़ा और गुलगुलिया धौड़ा के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुनर्वास की मांग को लेकर सिजुआ-राजगंज रोड पर पत्थर रखकर जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि गैस के रिसाव से उनका जीना मुहाल हो गया है और कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले भी क्षेत्र में गोफ और दरार की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने सुरक्षित पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। करीब एक घंटे क...