आगरा, जनवरी 24 -- कुबेरपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष आईएच फारुकी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने गहन निरीक्षण किया। टीम ने प्लांट की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, प्रोसेसिंग व्यवस्था और नगर निगम द्वारा किए जा रहे नवाचारों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुबेरपुर साइट पर पूर्व में एकत्रित लिगेसी वेस्ट के पूर्ण निस्तारण पर चर्चा की गई। साथ ही सिक्योर्ड लैंडफिल साइट पर प्रोसेसिंग के बाद भेजे जा रहे इनर्ट मैटीरियल की प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण किया जा रहा है ताकि पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान पहुंचे। इसके अलावा वेस्ट टू एनर्जी संयंत्र की स्थापना और सघन वन क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.