फतेहपुर, मई 3 -- बिंदकी। गर्मियों के अवकाश में समर कैंप जैसी स्पर्धाओं के बजाय विशेष शैक्षणिक सत्र से काबिल बनाने की तैयारी चल रही है। महिल व्यापार मंडल की इकाई के नेतृत्व में होने वाले सत्र से शिक्षा के साथ कई हुनर सिखाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए महिलाओं ने रूपरेखा तैयार कर ली है। नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिलाओं द्वारा 15 दिवसीय ग्रीष्म कालीन शैक्षणिक शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चे इंग्लिश स्पीकिंग, हैंडराइटिंग, डांस, मेंहदी डिजाइन, वेस्ट मेटेरियल से घरेलू डेकोरेशन तैयार करना, बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स, पेंटिंग की शिक्षा दी जाएगी। महिला मंडल की अध्यक्ष स्वाति ओमर ने बताया कि 15 से 30 मई तक शाम चार बजे से शिविर लगेगा। कहा कि ऐसे आयोजनों से स्कूल...