वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रतियोगिता
गिरडीह, अगस्त 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ कॉलेज इसरी में गुरुवार को आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत मेहंदी एवं वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं बनाने से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। संचालन प्रो प्रियंका कुमारी ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो रजनी कुमारी, प्रो संगीता कुमारी, डॉ उमा पांडे, प्रो संगीता कुमारी, प्रो दिव्या रानी, सपना सिन्हा आदि की सराहनीय भूमिका रही। प्रतिभागियों में सिमरन कुमारी, आरोही कुमारी, चंदा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, सुमन कुमारी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने मेहंदी कला तथा वेस्ट मैटेरियल के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.