वेस्ट मटेरियल से सेल्फी कॉर्नर बनाओ प्रतियोगिता
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- सामाजिक संस्था श्रद्धा द्वारा वेस्ट मटेरियल से सेल्फी कॉर्नर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल से सेल्फी कॉर्नर बनाकर प्रतिभा का परिचय दिया। श्रद्धा संस्था की अध्यक्ष एकता गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। गतिविधि में बेकार पड़ी सामग्री का उपयोग कर उपयोगी वस्तु बनाना था। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति सिंह, ज्योति गर्ग ,पूजा तेवतिया, ममता तायल, रीता भारद्वाज, अलका मित्तल, संगीता सिंघल आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.