रामगढ़, मार्च 22 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि।वेस्ट बोकारो क्षेत्र में इस वर्ष ईद का पर्व जहां खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं न्यू नमाज़गाह डीवीसी में एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। खदान विस्तार की योजना के चलते यह स्थान अब भविष्य में खदान क्षेत्र में परिवर्तित हो जाएगा। जिसके कारण यहां इस बार आखिरी बार ईद की नमाज़ अदा की गई। सुबह होते ही न्यू नमाज़गाह में बड़ी संख्या में नमाज़ी एकत्रित हुए। लोगों के चेहरों पर ईद की खुशी के साथ-साथ इस ऐतिहासिक स्थल से बिछड़ने का गम भी साफ झलक रहा था। वर्षों से इस स्थान पर ईद की नमाज़ अदा करते आ रहे लोगों के लिए यह पल बेहद भावुक रहा। नमाज़ के दौरान कई लोग पुरानी यादों को याद कर भावुक हो उठे। इसी तरह नूरी मस्जिद, भदवा, रहमत नगर, दाउदनगर, बुटबेडा और मुकुंदाबेदा की मस्जिदों में भी मौलाना और इमामों ...