रामगढ़, मार्च 19 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित नव निर्मित श्री श्री शीतला माता मंदिर में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता शीतला की पूजा-अर्चना की गई। पुजारी आनदं पांडेय, सहयोगी कृष्णा पांडेय ने मुख्य यजमान मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.