बरेली, फरवरी 23 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) टीम द्वारा लगाया गया वेस्ट टू आर्ट स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। बरेली एसबीएम प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि स्टॉल में टीम ने बेकार सामग्री से उपयोगी व सजावटी वस्तुएं तैयार कर कचरा प्रबंधन का संदेश दिया। साथ ही स्रोत पर कचरे के चार भागों में पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल, होम कंपोस्टिंग और जीरो वेस्ट इवेंट के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने स्टॉल का अवलोकन कर टीम के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी का उद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.