वेस्ट क्वायरी ओसीपी चालू करने पर सहमति
धनबाद, जुलाई 8 -- सेल चासनाला कोलियरी डिवीजन के चासनाला, जीतपुर, रामनगर व टासरा प्रोजेक्ट के मजदूरों के 15 सूत्री मांगों को लेकर सीटू ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन व घेराव आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद मंगलवार को सेल प्रबंधन ने सीटू नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में बंद चासनाला वेस्ट क्वायरी ओसीपी को तत्काल चालू करने, चासनाला कोल वाशरी को नया डोजर उपलब्ध कराने तथा चासनाला कोल वाशरी में जमा भारी मात्रा में मिडलिंग कोल को अन्य जगह शिफ्ट करने सहित सभी मांगों पर प्रबंधन ने सहमति जताई है। वार्ता में प्रबंधन की तरफ से कार्यपालक निदेशक विनीत रावल, मुख्य महाप्रबंधक टीएस रंजन, महाप्रबंधक एचआर उदय कुमार कुलकर्णी, सहायक महाप्रबंधक निशिकांत और पीएनबी बारीक मौजूद थे। वहीं यूनियन नेताओं में सीटू नेता व ऑल इंडिया स्टील फेडरेशन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.