मेरठ, अप्रैल 15 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता कैंट बोर्ड ने सदर क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल और उसके पीछे रहने वाले हजारों निवासियों को वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का निस्तारण करा दिया। मंगलवार की छुट्टी का लाभ उठाते हुए सड़क काटकर पाइप डालने के चुनौतीपूर्ण कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। इस इलाके में लंबे समय से स्कूल आने वाले बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों को सड़क पर जमा गंदे पानी से जूझना पड़ रहा था। सड़क के नीचे बनी पुरानी 'डाट की पुलिया' समय के साथ धंस चुकी थी और पूरी तरह भर गई थी, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई थी। वेस्ट एंड रोड एक व्यस्त मार्ग है, जहां कई बड़े स्कूल होने और लाखों लोगों की आवाजाही के कारण सड़क को लंबे समय तक बंद रखना असंभव था। इसको लेकर कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.