दुमका, मई 5 -- वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के लगभग 40 विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषयों में भाग लिया। परिणाम घोषित होने पर 30 छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 37 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार दुबे ने कहा कि बच्चों की लगन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग इस सफलता का आधार है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ओलंपियाड जैसे मंच छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। प्राचार्या एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। ...