नई दिल्ली, जून 19 -- वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला गुरुवार रात खेला गया था। इस मैच में 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। 154 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर तक स्कॉटलैंड मैच में बना हुआ था, मगर 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज ने बाजी ही पलट दी। स्कॉटलैंड इस मैच में मात्र 7 रन से हारी। जीत के इतने करीब पहुंचकर जब स्कॉटलैंड की टीम हारी तो उनकी प्लेयर Darcey Carter डगआउट में बैठकर ही रोने लगी। उनका रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, Darcey Carter ने इस रनचेज में 59 रनों की पारी खेली थी, वह 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुईं थी। अगर Darcey Carter कुछ देर और क्रीज पर टिक जाती तो मैच का नतीजा पलट सकता था। Sri Lanka A vs Af...