अहमदाबाद, अक्टूबर 1 -- विवादों से घिरा एशिया कप जीतने के बाद भले ही लंबा ब्रेक नहीं मिल सका हो लेकिन शुभमन गिल की टीम का पलड़ा खराब फॉर्म से जूझ रही वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से हरी-भरी पिच पर शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारी रहेगा। कप्तान गिल समेत भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य और मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से अहमदाबाद पहुंचे और लाल गेंद के प्रारूप में खेलने की तैयारी में जुट गए। इस सीरीज की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी मिलने हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने के बाद गिल की टीम तीसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड एक अंक पीछे है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज समेत भारत को चार घरेलू टेस्ट खेलने हैं जिनसे अधिक से अधिक अंक लेने की कोशिश होगी। अहमदाबाद में इस बार खेलने की परिस्थतियां अलग हैं और पिच हरी-भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.