मुंबई, फरवरी 22 -- बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ के मैच में जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प से सतर्क रहना होगा। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और वे यह सिलसिला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों ने पहले दौर में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि आगे और भी कड़ी चुनौतियां उनका इंतजार कर रही हैं। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की यह उस प्रारूप में कड़ी परीक्षा होगी जिसमें वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपने कौशल का ऐसा नमूना पेश करते हैं जैसा शायद ही कोई अन्य टीम कर पाती है। पूर्व चैंपियन कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग वाली टीम ने अभी तक एकज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.