नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- भारतीय टीम अभी तो अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी मुकाबला बाकी है। इसके बाद भारतीय टीम जापान जाएगी, जहां एक मैच में मेजबान जापान से भिड़ेगी और फिर एशियन गेम्स के मुकाबले खेलेगी। हालांकि, 27 सितंबर से भारत की एक और सीरीज शुरू हो रही है, जो कि 3 मैचों की वनडे सीरीज है। वेस्टइंडीज की टीम भारत आ रही है, जो वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी और इसी के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होना है, लेकिन सिलेक्शन से ज्यादा चर्चा चीफ सिलेक्टर की रहने वाली है। दरअसल, टीम इंडिया को 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक 3 मैचों की वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है और फिर 6 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होने की पूरी संभावना है और रिपोर्ट्स की ...