नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 27 सितंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले कैरेबियाई टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा है कि टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज उनकी टीम की प्रगति के बारे में बताएगी कि वेस्टइंडीज की टीम वनडे क्रिकेट में कहां टिकती है। वेस्टइंडीज ने वैसे भी भारत में दो दशक से वनडे सीरीज नहीं जीती है तो यह भी एक चुनौती कैरेबियाई टीम के लिए है, क्योंकि यह टीम इस सूखे को समाप्त करने के इंतजार में है। डैरेन सैमी ने रविवार को होने वाले पहले गेम से पहले तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "24 साल हो गए हैं, हमने यहां इंडिया में कोई सीरीज नहीं जीती है। इसलिए एक टीम के तौर पर हमारे लिए यह एक शानदार मौका है कि हम यहां आएं और खुद को चुनौती दें और ODI क्रिकेट में अपनी स्थिति के ह...