वेसल लदा 300 पहियों वाला ट्रक देखने का बढ़ता ही जा रहा क्रेज, जानें बारिश ने कहां लगाया ब्रेक
संवाददाता, सितम्बर 27 -- 300 पहियों वाले ट्रक को देखने के लिए यूपी की सड़कों पर भीड़ उमड़ने का दौर जारी है। करीब 200 टन वजनी वेसल लेकर नेशनल हाईवे से गुजर रहे इस ट्रक पर शनिवार को यूपी में हुई जबरदस्त बारिश ने ब्रेक लगा दिया। पहले चंदौली के पचफेड़वा के पास नेशनल हाइवे-19 पर बने रिंग रोड पुल इसकी राह में बाधक बना। इसके चलते शुक्रवार को नौबतपुर बॉर्डर से होते हुए चंदौली पहुंचने पर बॉयलर लदे इस ट्रक को शनिवार को रिंग रोड से पहले खड़ा करना पड़ा। ट्रक को आगे ले जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में टीम पूरे दिन जुटी रही। लेकिन बारिश के कारण वैकल्पिक मार्ग को तैयार करने में भी दिक्कत आने लगी। इसके चलते ट्रक को वहीं रोके रहना पड़ा। इस दौरान वहां 300 पहियों के इस ट्रक को देखने के लिए भीड़ जुटती रही। बेल्जियम से समुद्र के रास्ते आए वेसल को ओडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.