वेश बदलकर सीमा पर पहुंचे नेपाल के गृहमंत्री, लिया जायजा
मोतिहारी, जून 29 -- रक्सौल । नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुङ के बिहार से सटे नेपाल के पर्सा और बारा जिलों के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों का बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किए जाने के बाद सुरक्षा व प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। गृहमंत्री ने सामान्य वेशभूषा में नेपाल-भारत सीमा के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की और सीमा क्षेत्र में सामने आने वाली चुनौतियों, अवैध गतिविधियों तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब हाल के दिनों में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें और निरीक्षण अभियान चल रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.