वेश्यावृत्ति रोकने को बूथ, 24 घंटे रहेगी पुलिस
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने वेश्यावृत्ति को लेकर पुलिस आयुक्त की सख्ती के बाद सिगरा पुलिस सक्रिय हो गई है। चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर नंबर 61 के नीचे पुलिस बूथ की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने मुआयना किया। वहां पर स्थायी पुलिस बूथ बनेगा। इसके लिए नापी कराई गई। बताया कि यहां पर 24 घंटे सिगरा थाने की पुलिस मुस्तैद रहेगी। रात में अतिरिक्त पुलिस भी रहेगी। पुल के नीचे, रेलवे स्टेशन के सामने स्थित परेड कोठी, आसपास के गेस्ट हाउस आदि में चल रहे रैकेट को खत्म किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.