बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के वेशवक पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत की गयी। मुखिया चंचला देवी ने सफाई के लिए लायी गयी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पर्यवेक्षक राहुल कुमार की देखरेख में स्वच्छता कर्मी कृष्णदेव ठाकुर, इन्द्रदेव जमादार, देवराज कुमार, रंजीत साहू, विनोद रविदास समेत 13 कर्मी साफ-सफाई की कमान संभाल रहे हैं। ग्रामीणों को भी घरों के आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार) यह भी पढ़ें- पारू में आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई यह भी पढ़ें- भागलपुर: नगर निगम ने निकाली सफाई जागरूकता रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.