बिजनौर, फरवरी 27 -- स्थानीय वेव शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड, नगीना रोड बिजनौर में निधि आपके निकट कैंप लगाया गया। जिलाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि जिसमें जिला नोडल अधिकारी अंकुर यादव एवं शुभम कुमार, सामाजिक सुरक्षा सहायक एवं अनुकूल सिसोदिया सामाजिक सुरक्षा सहायक ने अपनी उपस्थिति में पीएफ संबंधी समस्याओं का निराकरण मौके पर किया। लगभग 22 लोगों ने अपनी अपनी समस्या बताई। जिसमें अधिकांश का मौके पर निदान किया गया और कुछ के दस्तावेज अपने साथ पीएफ ऑफिस मेरठ में जमा कर निस्तारण करने के लिए आश्वासन दिए। कैंप में मिल के मुख्य प्रधान प्रबंधक रवींद्र शुक्ला ,कर्मचारी पेंशन योजना 95 राष्ट्रीय संघर्षसमिति जिला बिजनौर के जिला अध्यक्ष ए के सिंह, मैनेजर एच आर अर्जुन सिंह, मोनी शर्मा, राजवीर सिंह, कमल कुमार, रितेश कौशिक, मोहित कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.