वेव ग्रीन सोसायटी में बंदरों का आतंक, एक सप्ताह में पांच से अधिक लोग घायल
मुरादाबाद, जून 16 -- रामगंगा विहार फेज-दो स्थित वेव ग्रीन सोसायटी में इन दिनों बंदरों का आतंक स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बीते एक सप्ताह के दौरान बंदरों ने पांच से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे सोसायटी के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासी संजय कोहली, मनोज भारद्वाज सहित अन्य लोगों का कहना है कि बंदरों के झुंड आए दिन सोसायटी परिसर और आवासों के आसपास उत्पात मचा रहे हैं। कई बार लोगों पर हमला कर चुके हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बंदरों के डर से लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर खेलने भी नहीं भेज रहे हैं। निवासियों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन और वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.