वेव इलेवन की टीम 93 रन से विजेता बनी
गाज़ियाबाद, जून 21 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसआरजी क्रिकेट मैदान पर रविवार को वेव इलेवन और डीओ क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया मैच में वेव इलेवन की टीम 93 रन से विजेता बनी। वेव इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। शिवम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रन पारी खेली। बाद में बल्लेबाजी करते हुए डीओ क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 180 रन ही बना पाईं। विजेता टीम के बल्लेबाज शिवम ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.