बुलंदशहर, मार्च 9 -- क्षेत्र के अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में सोमवार को वेव इंडस्ट्री की छह फैक्ट्री के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ सचिन कुमार जैन ने बताया कि यह साक्षात्कार वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की छः इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश की धनोरा, बिजनौर, बुलंदशहर, अमरोहा, सहारनपुर एवं पंजाब की दसुआ इंडस्ट्री हेतु केन फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए कराया गया है। जिसमें पहले चरण में लिखित परीक्षा एवं दूसरे चरण में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस साक्षात्कार में महाविद्यालय से उत्तीर्ण 75 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें से 17 छात्रों का चयन हुआ। साक्षात्कार हेतु कंपनी के जीएम अजीत सिंह, राम गोपाल, एचआर हेड, उपेंद्र दत्त एवं रिक्रूटमेंट एग्जीक्यूटिव अनुभव कुमार, राजपाल, रामचंद्र, अजय कुमार, सिराजुद्दीन, जन्मे...