गोड्डा, जून 19 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गांव के एक प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु के वेल्लोर में इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान रावण मिर्धा पिता सहदेव मिर्धा के रूप में हुई है। बुधवार 17 जुन को उसकी मौत हो जाने की खबर गांव में पहुंची। परिजनों के अनुसार रावण मिर्धा करीब दस दिन पहले रोजगार की तलाश में वेल्लोर गए थे। वहां पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। यह भी पढ़ें- बीएलओ संजू टूडू के आश्रितों को 10 लाख मुआवजा देने की मांगपरिवार का हाल साथ में रह रहे परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव के लोग सदमे में डूब गए। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। म...