वेल्डिंग शाप का ताला तोड़ हजारों की सम्पत्ति चोरी
बहराइच, जून 25 -- नानपारा, संवाददाता। नवाबगंज मोड़ मार्ग पर स्थित एक वेल्डिंग शाप का चोरों ने बुधवार देर रात ताला तोड़ दिया। चोरों ने दुकान से नगदी व मशीने गायब कर दी। गुरुवार सुबह लोगों ने ताला टूटा देख पीड़ित को जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। नानपारा कोतवाली के मिरयासी टोला निवासी शहनवाज अली पुत्र मुनव्वर अली की कस्बे के बाहर नवाबगंज मोड़ पर गैस वेल्डिंग की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले आए। सुबह लोगों ने जानकारी दी कि उसकी दुकान में चोरी हुई है। ताले टूटे मिले। दुकान से पांच हजार नगदी, बड़ी व छोटी वेल्डिंग मशीन, गिलेंडर व ड्रिल मशीन, अन्य उपकरण गायब मिले। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर तहकीकात की है।विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी : जरवलरोड संवाद के अनुसार जरवल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.