कटिहार, जुलाई 24 -- कटिहार-बरारी। हिटी वेल्डिंग दुकान की आड़ में आर्म्स बनाने का जोर-शोर से चल रहा था। गुरुवार की देर रात बरारी थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कालीकापुर एवं सुजापुर पंचायत की सीमा स्थित कुम्हार टोली के समीप संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण में संलिप्त एक आरोपित को गिरफ्तार कर मौके से निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए हैं। शुक्रवार को कटिहार पुलिस ने इसका खुलासा किया। यह भी पढ़ें- बरारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उदभेदन, एक की गिरफ्तारीछापेमारी की जानकारी मौके पर पहुंचे डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजा...