वेल्डिंग के दौरान बाइक में लगी आग
रामगढ़, मई 20 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के लइयो चौक में बुधवार की शाम एक बाइक में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई और देखते ही देखते बाइक जलकर स्वाहा हो गया। बताया जाता है कि लइयो दक्षिणी पंचायत के तितिरमरवा निवासी अनिल रजवार पिता स्व लखन रजवार अपने सुपर स्पेलेंडर बाइक (जेएच 02 जी 2548) में कुछ वेल्डिंग का काम करा रहे थे। इसी दौरान अचानक से बाइक में आग लग गई। आस पास के लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही बाइक में लगी आग विकराल रुप ले लेता है। बाइक के टंकी में पेट्रोल था इसलिए उसके ब्लास्ट होने के डर से कोई आस पास नहीं जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक में लगी आग से हड़कंप नतिजतन बाइक जल कर स्वाहा हो गया लेकिन इस हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.