बागपत, फरवरी 26 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरम्मत के लिए आई एक बाइक में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों तक पहुंच गई, जिससे दुकानदारों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेल्डिंग करते समय चिंगारी भड़क उठी, जिससे बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई दुकानों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बड़ौत क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.