फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। जनता कॉलोनी में सोमवार सुबह ट्रक में वेल्डिंग के दौरान कार्बाइड ड्रम अचानक फट गया, जिससे निकले गर्म चूने की चपेट में आकर ट्रक चालक और एक अन्य युवक झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक की मरम्मत करने वाली दुकान पर ट्रक में वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान ही अचानक पास रखा कार्बाइड ड्रम तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद गर्म चूना चारों ओर फैल गया, जिसकी चपेट में ट्रक चालक और दुकान परकाम करने वाला कर्मचारी चपेट में आ गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद दुकानदार रौनक भी वहां चंपत हो गया। सारन थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.