गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शीतला कॉलोनी की गली नंबर तीन स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में मंगलवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपर ही रिहायशी मकान बना हुआ है, जिससे शुरुआत में लोगों के फंसे होने की आशंका से इलाके में भारी दहशत फैल गई। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और तेजी से आग भड़क उठी। दुकान से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.