वेल्डिंग की चिंगारी से साड़ियों की दो दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान
मेरठ, अप्रैल 21 -- लालकुर्ती पैठ एरिया में सोमवार शाम अचानक दो साड़ियों की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार पर साजिश के तहत आग लगने का आरोप लगाया है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है। जानकारी के मुताबिक लालकुर्ती पैठ बाजार गली नंबर तीन में मुस्कान साड़ी शोरुम के नाम निजामुद्दीन की दुकान है। सोमवार को बाजार की छुट्टी के चलते दुकान की ऊपर की साइड वेल्डिंग का काम चल रहा था। अचानक चिंगारी से साड़ियों में आग लग गई। दुकान मालिक सोनू और कारीगर ने आग बुझाया प्रयास किया, लेकिन चंद मिनटों में आग और बढ़ गई। आग की लपटें पड़ोसी की दुकान जैद कलेक्शन की दुकान तक पहुंच गई। जैद और काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.