वेल्डिंग करते समय बग्गी में करंट उतरने से दो घोड़ियों की मौके पर मौत, युवक घायल
अमरोहा, मई 9 -- बग्गी के पहियों पर वेल्डिंग कराते समय बिजली करंट आने से दो घोड़ियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी दीपक पुत्र बदलू शादी विवाह में बग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार देर शाम दीपक गांव में वेल्डिंग की दुकान पर बग्गी के पहियों पर वेल्डिंग करा रहा था। पिछले दो पहियों पर वेल्डिंग कराने के बाद जैसे ही वेल्डिंग कारीगर ने बग्गी के अगले पहियों पर अर्थिंग लगाया तो अचानक हाईटेंशन विद्युत करंट बग्गी में दौड़ पड़ा। करंट से बग्गी में जुती दोनों घोड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बग्गी को पकड़े खड़ा गांव निवासी युवक ओमवीर पुत्र ओमप्रकाश गंभीर घायल हो गया, आनन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.