गया, फरवरी 14 -- एक हफ्ते से विभिन्न डे को सेलिब्रेट करते हुए शनिवार को युवाओं ने जोश-खरोश के साथ वैलेंटाइन डे मनाया। शहर की सड़कों पर युवाओं की टोली घूमते-फिरती रही। इस खास डे पर नौजवानों ने अपने दोस्तों को गुलाब के फूल, बुके व मनपसंद गिफ्ट देने के साथ ही बधाई दी। शादी-शुदा लोगों ने भी इसे मनाया। किसी ने मोबाइल से विश किया तो किसी ने मिलकर मुबारकबाद देना ठीक समझा। वैलेंटाइन में विश्वास रखने वाले अधिकतर युवक-युवतियां मोबाइल से चिपके रहे। विश करने के बाद युवाओं की टोली खाने-पीने के लिए रेस्त्राओं की ओर चल पड़ी। मिठाई-जूस के साथ ही फास्ट फूड का नौजवानों ने जमकर लुत्फ उठाया। शहीद रोड, बजाजा रोड, काशीनाथ मोड़, चौक पर स्थित होटलों और रेस्त्राओं में युवाओं की जोड़ी नजर आई। शहर के रेस्त्रां, पिकनिक स्पॉट के अलावा कोचिंग स्थानों और स्कूल-कॉलेजों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.