शामली, फरवरी 14 -- शनिवार को जिलेभर में युवाओं ने वेलेंटाइन डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। शहर के बाजारों, पार्कों और रेस्टोरेंटों में युवाओं की चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्रेम और स्नेह का इजहार किया। बाजारों में फूल, चॉकलेट, टेडी बियर और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। युवाओं ने अपने दोस्तों और प्रियजनों को उपहार देकर इस दिन को खास बनाया। वहीं बदलते समय के साथ ग्रीटिंग कार्ड का चलन अब कम होता नजर आया। इसकी जगह मोबाइल फोन के माध्यम से डिजिटल मैसेज, आकर्षक स्टीकर और सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजने का चलन बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री अधिक होती थी, वहीं अब लोग ऑनलाइन संदेश और डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दे रहे हैं। युवाओं के बीच फोटो और वीडियो शेयर क...