वेलफेयर इंस्पेक्टर का मर्जर किया तो आंदोलन करेगी नरमू
गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को बैठक की गई। इसमें महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि अगर रेल प्रशासन ने वेलफेयर इंस्पेक्टर के मर्जर करने का आदेश वापस नहीं लिया तो यूनियन आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने भी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इस विषय को संज्ञान में लेने की अपील की गई है। चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार इस तरह के मर्जर नियम विरुद्ध है, फिर भी स्थानीय मान्यता प्राप्त यूनियन के दबाव में अगर मर्जर किया गया तो नरमू बड़ा आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- युवा रेल कर्मियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बैठक में जोनल सेक्रेटरी ओंकारनाथ सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.