मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में चल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में से आधे पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) तैनात हैं। राज्य में कुल 12 हजार 377 वेलनेस सेंटर के लिए महज 6390 सीएचओ हैं। इतना ही नहीं, पूरे राज्य में दो हजार से अधिक वेलनेस सेंटर पर एएनएम की तैनाती नहीं हुई है। सीएचओ और एएनएम की कमी के कारण आधे से अधिक वेलनेस सेंटर पर टीबी और कैंसर की स्क्रीनिंग ठप है। मुजफ्फरपुर जिले में 619 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए 373 सीएचओ ही हैं। कई वेलनेस सेंटर पर कैंसर डे केयर के लिए कमरा तो बना है, लेकिन वहां कैंसर की कोई जांच नहीं हो रही है। विभाग के नियमों के अनुसार वेलनेस सेंटर पर एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के अलावा दो एएनएम की तैनाती आवश्यक है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.