नई दिल्ली, जून 27 -- जब आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते हैं तो इंटरवल होते ही अपनी-अपनी कुर्सियां छोड़ देते हैं और तुरंत बाहर खाने-पीने चले जाते हैं। पर जब आप वेलकम बैक टू द जंगल जाने को देखने जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। वेलकम बैक टू द जंगल में जैसे ही इंटरवल आएगा और आप अपनी सीट से उठने ही वाले होंगे कि तभी स्क्रीन्स पर अक्षय कुमार आते हैं और कुछ ऐसा कहते हैं कि लोग अपनी-अपनी सीट पर वापस बैठ जाते हैं।वेलकम बैक टू द जंगल में क्यों सीट से उठ नहीं पाएंगे आप? दरअसल, वेलकम बैक टू द जंगल में जैसे ही इंटरवल होता है। स्क्रीन पर अक्षय कुमार आते हैं और कहते हैं कि उनका और दिशा पटानी का एक गाना है जिसे फिल्म में जगह नहीं मिली, इसलिए वो गाना इंटरवल में प्ले किया जा रहा है। इस ऐलान के बाद स्क्रीन पर अक्षय कुमार और दिशा पटानी का गाना क्यों स्क्रीन पर ...