मुंगेर, मार्च 26 -- तारापुर,निज संवाददाता। शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन पार्वती नगर तारापुर में बुधवार को डीएलएड सत्र 2025-27 की शुरुआत वेलकम डे के रूप में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. राकेश रंजन ने की। इस अवसर पर प्राचार्य डा. राकेश रंजन ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम करने वाला व्यक्ति अपने सौभाग्य को चुंबक की तरह अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बीएड/डीएलएड प्रशिक्षण के दौरान निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आने वाला समय उनका है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि भटके हुए बच्चों में शिक्षा की ज्योत जलाकर उन्हें सही मार्ग पर लाना भी है। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के उपयोगी सुझाव द...