वेरोनिका ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। रामप्रस्थ स्थित दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल की तीरंदाज ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। प्रधानाचार्य डॉ. पी कुमार ने बताया कि सहारनपुर के बलूनी पब्लिक स्कूल में 19 से 22 जुलाई के बीच हुई प्रतियोगिता में स्कूल की 10 वर्षीय तीरंदाज वेरोनिका गुप्ता ने अंडर 14 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया था। रिकर्व राउंड में वेरोनिका ने 609 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब वह सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इससे पहले वेरोनिका ने मार्च में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। यह भी पढ़ें- स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग में धैर्य डांगी का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.