मिर्जापुर, फरवरी 27 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में शुक्रवार को सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी से 1.98 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने दो बार में उनके खाते से रुपये गायब कर दिए। पीड़ित ने पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिगना के यादवपुर गांव निवासी लक्ष्मीनारायण रेलवे विभाग से 25 दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी की शाम चार बजे उनके मोबाइल पर काल आई। कहाकि रेलवे विभाग के डीआरएम कार्यालय से बात कर रहा हूं। आपके पेंशन वेरीफिकेशन संबंधी जानकारी चाहिए। वेरीफिकेशन करने के बाद उसने फोन काट दिया। उसी रात दस बजे 99 हजार रुपया तथा 25 फरवरी को 99 हजार रुपये खाते से गायब होने का संदेश आया। खाते से रुपये गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए। शुक्रवार को पीड़ित ने पोर्टल और थाने पर शिकायत की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.