वेयर हाउस से मोबाइल चोरी के पांच आरोपियों को छोड़ने का आरोप
गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव बिनौला स्थित ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाली कंपनी के वेयर हाउस से नौ लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी करने के आरोपियों को छोड़ने का आरोप थाना मानेसर के जांच अधिकारी पर लगा है। इस सिलसिले में इस कंपनी के कानूनी प्रतिनिधि ने पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त, मानेसर को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता रितिनदीप सिंह कादयान ने शिकायत में कहा कि गत नौ मार्च को फर्रुखाबाद से बिनौला वेयर हाउस में मोबाइल से भरा एक ट्रक आया था। गत 18 मार्च को कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने पांच युवकों को चोरी के 10 मोबाइल के साथ पकड़ा था। बाद में सीसीटीवी की जांच की गई तो इन पांच युवकों में से चार युवक वेयर हाउस में घुसे थे। मोबाइल चोरी कर भाग रहे थे, जिन्हें वेयर हाउस के बाहर से पकड़ा गया। कादयान ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.